मोटोरोला ने 799 रुपये में लॉन्च किया नया इन-ईयर हेडफोन

![]() |
| Credits: gadgets360.com |
मोटोरोला की एक्सेसरी बनाने का लाइसेंस रखने वाली Binatone ने भारत में नया इन-ईयर हेडफोन मोटो ईयरबड्स 2 लॉन्च किया है मोटो ईयरबड्स 2 की कीमत 799 रुपये है। मोटो ईयरबड्स 2 फ्लिपकार्ट और अमेज़न के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेंगे। ये हेडफोन ब्लैक, स्लेट, व्हाइट, रेड, ब्लू और पर्पल कलर में मिलेंगे।
मोटो ईयरबड्स 2 हेडफोन मोटो लूमिनीर इन-ईयर हेडफोन का अपग्रेड है। इसमें बेहतरीन साउंड क्वालिटी और अनुभव के लिए 10एनएम के ड्राइवर हैं। ये हेडफोन वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी54 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं जिससे हेडफोन को पानी के छींटों से तो कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन यह पूरी तरह वाटर प्रूफ नहीं है। मोटोरोला का दावा है कि ये हेडफोन बाहरी शोर को आने से रोकता है।
मोटो ईयरबड्स 2 बिल्ट-इन माइक के साथ आता है जिससे आप कॉल का जवाब दे सकते हैं और म्यूज़िक प्लेबैक को कंट्रोल कर सकते हैं। 1.2 मीट लंबी केबल के दूसरी तरफ़ एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक है। हेडफोन खरीदने पर आपको दो जोड़ी सॉफ्ट ईयरबड अलग से मिलेंगे। इन हेडफोन का वज़न 41 ग्राम है।.
Binatone ने श्याम टेलीकॉम लिमिटेड के साथ साझेदारी की है जो कि भारत में मार्च 2017 से तीन साल के लिए मोटोरोला मोबाइल कंपैनियन प्रोडक्ट (मोबाइल एक्सेसरी) देश में इंपोर्ट करेगी।

Credits: gadgets360.com

Comments
Post a Comment