पेटीएम में क्रेडिट कार्ड से पैसे डालने पर फिर कोई चार्ज नहीं लगेगा
Credits: gadgets360.com बुधवार को डिजिटल पेमेंट कंपनी ने ऐलान किया था कि क्रेडिट कार्ड के जरिए पेटीएम वॉलेट को रीचार्ज करने पर अब 2 प्रतिशत का डिपॉज़िट शुल्क लगेगा। पेटीएम के यूज़र को यह फैसला पसंद नहीं आया। और गुरुवार को देर रात को 'यूज़र की सुविधा को ध्यान में रखते हुए' में कंपनी ने इस फैसले को वापस ले लिया। बता दें कि 2 प्रतिशत शुल्क चार्ज करने से पहले , नवंबर से पेटीएम ने यूज़र को वॉलेट से अपने बैंक अकाउंट में बिना किसी शुल्क के पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। आमतौर पर वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने पर चार्ज लिया जाता है। लेकिन नोटबंदी के बाद पेटीएम के साथ अन्य वॉलेट ने भी ऐसी ही सुविधा दी थी। इसके अलावा इन वॉलेट में पैसे डालने पर भी कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाती थी। इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड यूज़र अपने पेटीएम वॉलेट में कार्ड के ज़रिए पैसे डाल सकते हैं। इसके बाद उस पैसे को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना संभव है। इस प्रक्रिया में वॉलेट और बैंक द्वारा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही है। पेटीएम ने बताया, "कुछ यूज़र इसके जरिए कार्ड में प्वाइंट ...