Posts

Showing posts from 2017

SUNDAY TECH MASALA

Image
SAMSUNG GALAXY S8 AND GALAXY S8+ REVIEW Credits:  gadgets360.com HIGHLIGHTS The Samsung Galaxy S8 and S8+ cost Rs. 57,900 and Rs. 64,900 respectively Both models have near-borderless curved glass on the front and rear The phones are powered by Samsung's own Exynos 8895 SoC A lot has been made of Samsung's need to redeem itself after last year's  Galaxy Note 7  battery  fiasco . The company itself hasn't shied away from acknowledging that it needs to earn customers' trust again. The mistakes it made were inexcusable, and the  danger to lives and property  was very real. But Samsung handled the situation as responsibly as any multinational giant could, made its  investigations  and  remedial steps  public, and  swallowed losses  equivalent to the entire worth of some of its competitors. The newly launched  Galaxy S8  and  Galaxy S8+  are being held up to intense scrutiny beca...

मोटोरोला ने 799 रुपये में लॉन्च किया नया इन-ईयर हेडफोन

Image
                                                                Credits:  gadgets360.com मोटोरोला की एक्सेसरी बनाने का लाइसेंस रखने वाली Binatone ने भारत में नया इन-ईयर हेडफोन मोटो ईयरबड्स 2 लॉन्च किया है मोटो ईयरबड्स 2 की कीमत 799 रुपये है। मोटो ईयरबड्स 2  फ्लिपकार्ट  और  अमेज़न  के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर पर मिलेंगे। ये हेडफोन ब्लैक, स्लेट, व्हाइट, रेड, ब्लू और पर्पल कलर में मिलेंगे। मोटो ईयरबड्स 2 हेडफोन मोटो लूमिनीर इन-ईयर हेडफोन का अपग्रेड है। इसमें बेहतरीन साउंड क्वालिटी और अनुभव के लिए 10एनएम के ड्राइवर हैं। ये हेडफोन वाटर रेसिस्टेंस के लिए आईपी54 सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं जिससे हेडफोन को पानी के छींटों से तो कोई नुकसान नहीं होगा लेकिन यह पूरी तरह वाटर प्रूफ नहीं है। मोटोरोला का दावा है कि ये हेडफोन बाहरी शोर को आने से रोकता है। मोटो ईयरबड्स 2 बिल्ट-इन माइक के साथ आता है जिससे आप ...

शाओमी मी 6 के लॉन्च के बाद फिर सुर्खियों में लौटा शाओमी मी 6 प्लस

Image
Credits:  gadgets360.com शाओमी ने बुधवार को अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन  मी 6 पेश किया । मी 6 के साथ एक प्रीमियम वेरिएंट मी 6 प्लस के भी लॉन्च होने की ख़बरें थीं। लेकिन सभी ख़बरों और लीक को नकारते हुए कंपनी ने बुधवार को हुए   मी 6   के लॉन्च इवेंट में मी 6 प्लस लॉन्च नहीं किया। लेकिन अभी भी, शाओमी मी 6 प्लस को लेकर ख़बरें रुकीं नहीं हैं। और अब मी 6 प्लस को 3सी सर्टिफकेशन लिस्टिंग में मॉडल नंबर 'एमडीई40' नाम से लिस्ट किया गया है। प्लेफुलड्रॉयड की  रिपोर्ट  के मुताबिक, लिस्टिंग से  इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कम जानकारी का पता चलता है। लेकिन मी  6 प्लस के लॉन्च की उम्मीद है। मशहूर चीनी विश्लेषक पैन जीयूटिंग का कहना है कि मी 6 प्लस को करीब दो महीनों के अंदर लॉन्च कर दिया जाएगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, इस हैंडसेट में 5.7 इंच फुल एचडी डिस्प्ले होगा। इसके अलावा 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी या 128 जीबी स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट होने की उम्मीद है। मी 6 प्लस में 12 मेगापिक्सल का ड...

पेटीएम में क्रेडिट कार्ड से पैसे डालने पर फिर कोई चार्ज नहीं लगेगा

Image
Credits:  gadgets360.com बुधवार को डिजिटल पेमेंट कंपनी ने ऐलान किया था कि क्रेडिट कार्ड के जरिए पेटीएम वॉलेट को रीचार्ज करने पर अब 2 प्रतिशत का डिपॉज़िट शुल्क लगेगा। पेटीएम के यूज़र को यह फैसला पसंद नहीं आया। और गुरुवार को  देर रात  को 'यूज़र की सुविधा को ध्यान में रखते हुए' में कंपनी ने इस फैसले को वापस ले लिया। बता दें कि 2 प्रतिशत शुल्क चार्ज करने से  पहले , नवंबर से पेटीएम ने यूज़र को वॉलेट से अपने बैंक अकाउंट में बिना किसी शुल्क के पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी। आमतौर पर वॉलेट से पैसे ट्रांसफर करने पर चार्ज लिया जाता है। लेकिन नोटबंदी के बाद पेटीएम के साथ अन्य वॉलेट ने भी ऐसी ही सुविधा दी थी। इसके अलावा इन वॉलेट में पैसे डालने पर भी कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जाती थी। इसका मतलब है कि क्रेडिट कार्ड यूज़र अपने पेटीएम वॉलेट में कार्ड के ज़रिए पैसे डाल सकते हैं। इसके बाद उस पैसे को बैंक अकाउंट में ट्रांसफर करना संभव है। इस प्रक्रिया में वॉलेट और बैंक द्वारा कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली जा रही है। पेटीएम ने बताया, "कुछ यूज़र इसके जरिए कार्ड में प्वाइंट ...

बिना मोबाइल नंबर बदले रिलायंस जियो सिम ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Image
Credit:  gadgets360.com मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के सालाना आम बैठक में टेलीकॉम इंडस्ट्री में बड़ा धमाका किया। इस बैठक में रिलायंस जियो को आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया गया जो जिंदगी भर के लिए मुफ्त वॉयस कॉल के साथ आता है। इसके साथ जियो नेटवर्क पर मौजूदा टेलीकॉम ऑपरेटर की तुलना में बेहद ही किफायती 4जी डेटा रेट का भी ऐलान किया गया। रिलायंस जियो की 4जी सेवाएं सोमवार से 'जियो वेलकम ऑफर' के साथ सभी के लिए मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं। रिलायंस जियो वेलकम ऑफर का फायदा 31 दिसंबर 2016 तक उठाया जा सकता है। इसके बाद ग्राहकों को सिम इस्तेमाल करने के लिए कंपनी द्वारा घोषित टैरिफ प्लान में से किसी एक को चुनना होगा। (जानें:  रिलायंस जियो 4जी सिम यहां से खरीदें और ऐसे करें एक्टिवेट ) पहली नज़र में ये ऑफर हर ग्राहकों को लुभाएंगे। कई यूज़र ने तो जियो नेटवर्क पर स्विच करने की योजना भी बना ली होगी। कितना अच्छा होगा, अगर आप अपना मोबाइल नंबर भी ना बदलें और जियो नेटवर्क भी इस्तेमाल कर सकें। इसके लिए आपको मोबाइल नंबर पोर्टिब्लिटी (एमएनपी) का इस्तेमाल करना होगा। पिछले साल जु...

रिलायंस जियो ने अब पेश किया 'बाय वन गेट वन' ऑफर

Image
Credits:  gadgets360.com ऐसा लगता है कि रिलायंस जियो ग्राहकों को लुभाने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। हाल ही में कंपनी के  जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन का आगाज़  हुआ था। इस सेवा की मदद से कंपनी के ग्राहक किफायती दाम में 4जी डेटा के साथ अन्य सुविधाएं पा सकेंगे। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर दो किस्म के रीचार्ज के लिए 'बाय वन गेट वन' ऑफर पेश किया है। (जानें:  जियो प्राइम प्लान को ऐसे करें रीचार्ज और सब्सक्राइब ) बता दें कि यह ऑफर जियो प्राइम सब्सक्राइबर के लिए है। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन लेने वाले ग्राहक अगर 303 रुपये का रीचार्ज करवाते हैं तो उन्हें जियो की ओर से 201 रुपये का एड-ऑन पैक मुफ्त दिया जाएगा। 201 रुपये वाले एड-ऑन पैक का मतलब है कि ग्राहक को 28 दिनों की वैधता वाले पैक के साथ 5 जीबी और डेटा दिया जाएगा। वहीं, 499 रुपये और उसके ऊपर के रीचार्ज पर रिलायंस जियो की ओर से अतिरिक्त 10 जीबी डेटा दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि 10 जीबी डेटा पैक की कीमत 301 रुपये है जो हम ग्राहक को मुफ्त दे रहे हैं। जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन को  लॉन्च करते  हुए रिल...